गढ़वा : थाना क्षेत्र के परिहारा में घरेलू विवाद को ले महिला ने जहर खा कर आत्महत्या करने की प्रयास की है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गढ़वा प्रखंड के परिहारा ग्राम निवासी बसंत चौहान की पत्नी ममता देवी ने अपने पति से फोन पर कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर ममता देवी ने चूहा मारने वाले दवा खा ली, जिससे वह गंभीर हो गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए घर वालों ने गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।