भवनाथपुर : महिला समाजसेवी रजनी शर्मा ने श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखकर अनुमंडल के सभी प्रखण्डों में तिथि निर्धारित कर ड्राविंग लाइसेंस बनाने की मांग किया है।
दिए पत्र में श्री मति शर्मा ने कहा है कि आठ फरवरी को अनुमंडल में निर्धारित शिविर में काफी भीड़ भाड़ के कारण आपाधापी में बहुत लोग परेशान भी हुए व प्रशसनिक अधिकारी को भी परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग काफी दूरदराज से जाकर लाइसेंस नहीं बनने से परेशान हुए अतः लोगों की जरूरतों को देखते हुए प्रखंड स्तर पर कैम्प लगाकर लाइसेंस बनाया जाए।