whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27212022
Loading...


गढ़वा रेंजर्स को हरा कर प्राण रंजन क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना पलामू वाॅरियर्स

location_on गढ़वा access_time 07-Feb-21, 07:56 PM visibility 661
Share



गढ़वा रेंजर्स को हरा कर प्राण रंजन क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना पलामू वाॅरियर्स
विजेता टीम को पुरस्कार देते मंत्री मिथिलेश ठाकुर


गढ़वा check_circle
संवाददाता



प्रतिभा को निखारें, आगे बढ़ाने का कार्य मैं करुंगा : मिथिलेश ठाकुर, गढ़वा : प्राण रंजन मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के संघर्षपूर्ण फाईनल में रविवार को पलामू वाॅरियर्स ने गढ़वा रेंजर्स को 36 रनों से पराजित कर प्रतियोगिता का चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण झारखंड सरकार के पेयजल व स्वच्छता मंत्री सह स्थानीय विधायक मिथिलेश ठाकुर ने किया। मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते उन्होने कहा कि प्रतिभा को आप निखारें। आपकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का कार्य मै करुंगा। मंत्री द्वारा मौके पर विजेता व उपविजेता को 11 हजार व 5 हजार की नकद राशि भी उपलब्ध करायी गयी। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा में प्रारंभ से ही क्लास का क्रिकेट रहा है।
उन्होने घोषणा करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता को आजीवन मेरी ओर से क्रमशः 11 हजार एवं 5 हजार रुपयों की नकद राशि अलग से दी जाएगी। साथ ही सेमी फाईनलीस्ट को भी नकद राशि दी जाएगी। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि खेल व्यक्ति को गलत काम करने से रोकता है इसलिए खेल को जीवन में निरंतन जारी रखें। उन्होने कहा कि गढ़वा में स्टेडियम की बाधा को मै दुर कराउंगा तथा इस मैदान का जीर्णोद्धार कराउंगा। मौके पर जेसीए के कमिटी प्रभारी संजय कुमार सिंह ने मंत्री श्री ठाकुर का स्वागत करते हुए गढ़वा में स्टेडियम निर्माण की मांग रखी। इसके पूर्व मंत्री श्री ठाकुर को पुष्प गुच्छ देकर तथा शाॅल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया। इधर टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पलामू वाॅरियर्स की टीम ने 35 ओवरों में 9 विकेट खोकर 266 रनों का स्कोर खड़ा किया।
एक समय पलामू की टीम का स्कोर एक विकेट पर 133 रन था किन्तु गढ़वा के खिलाड़ियों ने टीम एफर्ट को प्रदर्शित करते हुए पलामू को 266 रनों पर रोका। पलामू की ओर से सौरव ने 68, रोहित ने 41, अभिनव ने 34, दीप उपाध्याय ने 21, अंकित सिंह ने 16 रनों का योगदान दिया। गढ़वा की ओर से गेन्दबाजी करते हुए अनुज व आर्यन ने 2-2 तथा सुरज, रोहित, प्रियांशु तथा रितिक ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। जवाबी पारी खेलने उतरी गढ़वा की टीम 230 रनों पर सिमट गयी। इसमें कमल नयन ने 38, जितेन्द्र यादव ने 28, आर्यन पाण्डेय ने 31 रनों का सहयोग किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार गढ़वा के शारिक खान को, सर्वश्रेष्ठ गेन्दबाज का पुरस्कार गढ़वा के ही रोहित सिंह को, मैन ऑफ द सिरीज रोहित सिंह तथा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दीप उपाध्याय को दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन कमलेश सिन्हा ने किया। इस मौके पर ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव, सचिव पंकज कुमार चौधरी, विजय शंकर गुप्ता, जुनाहुददीन खान, रामवृक्ष यादव, कंचन साहु, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, बिनोद तिवारी आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play