गढ़वा : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आठ फरवरी की शाम सड़क मार्ग से गढ़वा पहुंचेंगे। वे नौ फरवरी को विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए गढ़वा जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविंद तूफानी ने कहा कि नौ फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री सर्किट हाउस में पूर्वाह्न दस बजे से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे से अधिकारियों के साथ विकास योजनाओ की समीक्षा बैठक करेंगे। अपराह्न एक बजे मझिआंव प्रखंड मुख्यालय में व्यवसायियों के साथ बैठक करेंगे और अपराह्न दो बजे मझिआंव में फुटबॉल मैच का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे शाम चार बजे मझिआंव से रांची के लिए निकल जाएंगे।
इधर सिविल सर्जन डॉ दिनेश प्रसाद सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिआंव के चिकित्सा पदाधिकारी को स्वास्थ्य मंत्री के भ्रमण के दौरान एंबुलेंस के साथ चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति करते हुए अस्पताल में सभी व्यवस्था सहित साफ-सफाई आदि पर निगरानी रखने का निर्देश दिया है।