खरौंधी : प्रखंड में हो रही गौ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। ग्रामीणों की ओर से दी गई सूचना पर खरौंधी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 33 मवेशियों को पशु तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। खरौंधी के नावाडीह स्वास्थ्य केंद्र के समीप से पशु तस्कर 33 गाय व बैल तस्करी के लिए ले जा रहे थे। इसकी जानकारी नावाडीह गाँव के ग्रामीणों को मिली। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी तथा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उक्त पशुओं को तस्करों से मुक्त करा दिया। हालांकि जंगल का फायदा उठाकर पशु तस्कर वहां से भागने में सफल रहे। थाना प्रभारी राहुल मिश्रा ने जब्त किए गए पशुओं की देखरेख के लिए पशुपालकों के बीच वितरित कर दिया है।
पशु तस्कर पिकअप के माध्यम से इन पशुओं को बाहर ले जाने की फिराक में थे तभी इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिल गई। सूचना के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड में गोवंश की तस्करी आम हो गई है। पशु तस्कर प्रखंड से बाहर इन्हें ले जाते हैं तथा इसकी बिक्री करते हैं। गोवंश की तस्करी नहीं होने दी जाएगी। ग्रामीणों की सक्रियता का परिणाम है कि तस्करी के लिए ले जाए जा रहे पशुओं को मुक्त कराया जा सका है। इसमें पुलिस ने भी अपनी बड़ी भूमिका निभाई हैं।
मोके पर एसआई सोनू प्रसाद, सुनील सिंह, महादेव उराँव, वीरेंद्र राम सहित कई पुलिस कर्मी उपस्थित थे।