whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27214493
Loading...


सगमा प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का पूर्व विधायकों ने किया उद्घाटन

location_on सगमा access_time 07-Feb-21, 06:34 PM visibility 662
Share



सगमा प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का पूर्व विधायकों ने किया उद्घाटन


श्याम बचन यादव check_circle
संवाददाता



सगमा : प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार के समीप रविवार को सगमा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, सगमा के पूर्व मुखिया मानसरोवर यादव टूर्नामेंट के संरक्षक व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र यादव ने संयुक्त रूप फीता काटकर एवं गेद को शॉट लगाकर किया। उद्घाटन मैच जमुई और बहियार टीम के बीच खेला गया। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री देव ने कहा कि खेल से आपसी सौहार्द बढ़ता है। खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि छोटे आयोजन से ही जिला व राज्यस्तरीय खिलाड़ी निकलते है। कम संसाधन में भी बेहतर प्रर्दशन करना एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान है।
कहा कि खेल का मानव जीवन में विशेष महत्व है। खेल से जुड़े रहने से दिल तथा दिमाग तरोताजा रहता है। आज के समय छात्रों को पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी हो गया है। इस मौके पर मुखिया नारायणदास यादव, अमर पांडेय, संजय पांडेय, देवेद्र सिंह, गुलाब चन्द्रवंशी, सदानंद यादव,सत्येंद्र यादव, हजारी यादव, रामेश्वर यादव, क्रिकेट टूर्नामेंट के चंदन यादव, जनार्दन यादव, उमेश बैठा, चंद्रकांत यादव, शशि प्रकाश यादव, अनुज यादव, धनंजय यादव, अभिमन्यु यादव, बिंदेश यादव, फुलेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play