रमकंडा : रमकंडा पुलिस ने बुधवार को रमकंडा थाना के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मार्ग से आने जाने वाले दर्जनों वाहनों दो पहिया, चार पहिया वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, मास्क सहित अन्य दस्तावेज का जांच की गई। जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज एवं मास्क नहीं थे, उन्हें कड़ी चेतवानी दिया गया।
इसकी जानकारी देते हुए पुलिस पदाधिकारियों ने बताया की डीजीपी के निर्देश पर यह विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें इस मार्ग की ओर से आने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। मौके पर एएसाई दामू राम बोइपाई सहित जैप 8 के जवान मौजूद थें।