गढ़वा : गढ़वा लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन, भगवान महावीर विकलांग सेवा संस्थान रांची और लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट निरामया के संयुक्त तत्वाधान में कटे हाथ पैर वाले दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने हेतु एक जाँच शिविर का आयोजन बालिका मध्य विद्यालय मेन रोड गढ़वा मे किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य के पेयजल और स्वच्छता मंत्री माननीय मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलन के साथ किया। अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल ने मुख्य अतिथि को बुके और शॉल ओढ़ाकर कर स्वागत किया।
प्रोजेक्ट चेयरमैन सह रीजन चेयरमैन अमित कश्यप ने बताया कि लायन्स ग्रीन ने दिव्यांगों के लिए अपने क्लब का परमानेंट प्रोजेक्ट बनाया है।
इसी के तहत तीसरी बार यह निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया है। इस शिविर में 120 व्यक्तियों का जांच किया गया, जिसमें 90 लोगों को चिन्हित किया गया, जिसमें 39 लोगों को कृत्रिम अंग का प्रत्यारोपण किया जाएगा। 40 बधिर लोगों को निःशुल्क श्रवण यंत्र वितरित किया जाएगा। 7 लोगों को व्हीलचेयर और 4 लोगो को ट्राइसाइकिल दिया जाएगा जो पूर्णतः निःशुल्क होगा।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि गढ़वा में लायंस क्लब के लोग अपने व्यस्त कार्यो से समय निकालकर इतना पूण्य का कार्य कर रहे है मानवता की सेवा एक सच्ची सेवा है। उन्होंने बताया कि आपलोगो के आशीर्वाद से मैं अपनी पूरी ताकत गढ़वा को भारतवर्ष के एक मॉडल जिला बनाने में लगा दूंगा जिसमे आप जैसी सामाजिक संस्थाओं का सहयोग अपेक्षित होगा।
मौके पर डॉ जवाहरलाल अग्रवाल जी ने मंत्री जी से अपने जिले में विकलांगो के लिए एक विद्यालय और सेवा सदन खोलने की अपेक्षा की।
मंत्री श्री ने सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए और पुराने ज़माने मे जब कोई व्यवस्था नहीं थी तब मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, विकलांग शिविर लगा कर 10000 से ज्यादा लोगों की सेवा करने के लिए डॉ जवाहर लाल अग्रवाल और रक्तदान के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य के लिए कृत्यानंद श्रीवास्तव को शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन लायन विजय कुमार ने किया। संचालन लायन अमित कश्यप ने किया
मौके पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से लोग उपस्थित थे। जिसमे कन्या मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तृप्ति भट्टाचार्य, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू सचिव विनय कश्यप, नीरज कुमार, पातंजलि केशरी, दिब्य प्रकाश केशरी, अमित केशरी, जय शंकर ब्रेजियर, दिब्य प्रकाश केशरी, मो. शामिम अंसारी, आशुतोष अग्रवाल, डॉ पतंजलि केशरी, अमरेश आज़ाद, संतोष अग्रवाल, लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनूप कुमार, दया शंकर गुप्ता, शिवाजी श्रीवास्तव, राजमणि प्रसाद, रघुवीर प्रसाद कश्यप, सरोज सिंह, लखन प्रशाद कश्यप
लायन अमित कश्यप, ज्योति प्रकाश केशरी आदि के नाम शामिल है।