धुरकी : उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने रविवार को जिले के मशहूर धुरकी प्रखंड के सुखलदरी फाॅल का अवलोकन जिले भर के सभी अधिकारियों के साथ किया। इस दौरान उपायुक्त ने सुखलदरी फाॅल के रमणीक स्थल का घंटो अवलोकन कर पत्रकारों को बताया की झारखंड का नंबर वन पर्यटन स्थल सुखलदरी फाॅल है।
उन्होने कहा की इसके पहले सुखलदरी फाॅल का नाम सुना था जब मैने आज इसका अवलोकन किया तो वाकई मे यह स्थल रमणीक है। उन्होने कहा की सुखलदरी फाॅल का अवलोकन करने के बाद झारखंड का नंबर वन पर्यटन स्थल है। उन्होने कहा की फाॅल के समुचित विकास के लिए वह प्रारूप तैयार करा रहे हैं, निश्चित रूप से इस रमणीक स्थल को पर्यटन के रूप मे मनोरम तरिके से विकास किया जाएगा।
इस दौरान उपायुक्त ने सुखलदरी के आइबी परिसर मे जेएसएलपीएस के महिला तारा विकास समूह का अवलोकन के पुर्व समूह के पलाश टेंट हाउस का उद्धाटन किया। वहीं समूह की महिलाओं ने उपायुक्त का गीत गाकर स्वागत किया। उपायुक्त ने कहा की महिलाएं समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं, उन्होने कहा की समूह की टेंट हाउस से गांव के किसी भी समारोह कार्यक्रम मे इसका उपयोग कर महिलाएं पुर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी।
इस दौरान आदिम जनजातीय समूह की महिलाओ के बीच कंबल भी वितरण किया और कहा की आपलोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल दिया जा रहा है। उपायुक्त ने तीन घंटे तक सुखलदरी फाॅल के निकट जिले के तीनो अनुमंडल के एसडीएम एवं नगरउटारी अनुमंडल के सभी बीडीओ के अलावा समाहरणालय के कई अधिकारियों के साथ सुखलदरी फाॅल के समुचित विकास की चर्चा की।
वहीं उपायुक्त को धुरकी बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने फुल का गुलदस्ता देकर सुखलदरी मे गर्मजोशी से स्वागत किया।
उल्लेखनीय है की उपायुक्त को आने को लेकर कच्ची सड़क को बीडीओ ने दुरूस्त कराया था, जिसे उपायुक्त अपनी पत्नि के साथ अपने वाहन से फाॅल के निकट पहूंचे थे।
इस दौरान प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंबुज कुमार, जेएसएलपीएस के अंजनी कुमार मौजूद थे।