गढ़वा : जागृति युवा क्लब की ओर से स्वामी विवेकानंद स्कूल जोबरिया में एक दिवसीय जागरूकता अभियान सह मेघा रक्तदान शिविर का उद्घाटन मंत्र मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच का संचालन ओम प्रकाश पाल ने किया। लगभग 150 रक्त दाताओं ने रक्तदान किया।
इस मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि रक्तदान करना बहुत ही पुनीत कार्य है। युवा जागृति क्लब के जो सदस्य हैं, उनमें सेवा भावना कूट-कूट कर भरा हुआ है। यह क्लब लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि रक्त ही एक ऐसा चीज है जो करोड़ों रुपए में भी नहीं खरीदा जा सकता है। बाकी शरीर के विभिन्न अंग लिवर किडनी को पैसे के बल पर ट्रांसप्लांट या खरीदा जा सकता है।
रक्त दाताओं में क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र पाल उनकी पत्नी अनीता देवी ने भी रक्तदान किया तथा नागेंद्र पाल, जयदेव पाल, ललिता रानी, रूबी कुमारी, वसुंधरा पाल, रीना अग्रवाल, आशीष अग्रवाल आदि लोगों ने रक्तदान किया।
इस मौके पर सिविल सर्जन दिनेश सिंह, संरक्षक यासिन अंसारी, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू, डॉ असजद अंसारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।