रमकंडा : रमकंडा प्रखंड के सबाने गांव में 33 केवी का बनाए जाने वाले पावर ग्रिड के लिये बुधवार को ग्रामीणों की उपस्थिति में पुनः जमीन की मापी की गयी। इस दौरान अंचल अधिकारी रामजी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की ग्रिड का निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है। इसी को लेकर जमीन की मापी कराई जा रही है। ताकी ग्रामीणों को किसी प्रकार का आशंका ने हो। इसी को दूर करते हुए, गांव के खाली पड़े गैरमजरूआ जमीन की मापी करते हुए करीब 10 एकड़ भूमि का सीमांकन कराया। ताकि जमीन मापी के बाद ग्रिड निर्माण किया जा सके।
जानकारी के अनुसार फलोमोर कंपनी के द्वारा पावर ग्रिड का निर्माण कार्य कराया जाना है। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी रामरक्षा सिंह, मुखिया राजकिशोर यादव, रामपुकार यादव,सोबरन मुंडू, सुनील मुंड़री सहित कई लोग उपस्थित थे।