गढ़वा : गढ़वा भाकपा माले ने तीनों कृषि काले कानून के खिलाफ चल रहे देशव्यापी किसान आंदोलन पर मोदी सरकार द्वारा दमनात्मक कार्रवाई के खिलाफ राष्ट्र व्यापी का चक्का जाम किया गया गढ़वा पहले भाकपा माले व अखिल भारतीय किसान महासभा के सैकड़ों नेता कर्यकर्ता पूरे शहर में प्रखण्ड कार्यालय से लेकर मेन रोड होते मझिआंव मोड़ से पुनः रंका मोड़ पर करीब ढाई घण्टे तक पूर्णतः चक्का जाम किये तथा सरकार से मांग किये जिसमें किसान विरोधी तीनों कृषि कानून वापस लिया जाए 2-एमएसपी को कानूनी अमलीजामा पहनाई जाए 3-स्वामीनाथन कमिशन की रिपोर्ट लागू किया जाए 4- किसान आंदोलन पर दमनात्मक कारवाई बन्द की जाए 5-गिरफ्तार किसानों व पत्रकारों को अविलंब रिहा किया जाए।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा माले जिला कमिटी सद्स्य बीरेंद्र चौधरी, लालमुनि गुप्ता, ओमप्रकाश उरांव, प्रेम विशवकर्मा, किसान महासभा के सोबरन मेहता, सतेंद्र मेहता, ब्रह्मदेव चौधरी, संतोष चौधरी, लगन सिंह , शिवपूजन मेहता, आरवाईए के कुंदन मेहता , मदन रजक ने किया ।,मंटू दुबे, कपिल राम, श्रवन मेहता, सूरत चौधरी सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।