गढ़वा : गढ़वा सदर थाना के सामने स्थित इंस्टीच्यूट के 13 वां स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत इंस्टीच्यूट के संचालक खालिद अंसारी, उमेश कुमार, मो असलम और मंजू कुमारी ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया। मौके पर छात्र-छात्राओं की ओर से एक से बढ़कर एक गीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया।
मौके पर खालिद अंसारी कहा कि आज इंस्टीच्यूट 13 वर्ष का सफर तय कर शहर में शिक्षा का अलख जगाने का कार्य किया है। गढ़वा के पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण इंस्टीच्यूट की ओर से समय-समय पर मेघावी छात्र-छात्राओं को मुक्त कंप्यूटर शिक्षा देने का भी कार्य किया है।
मौके पर उमेश कुमार, अरविन्द कुमार, विकास कुमार, जेपी सिंह, प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी, सुनिता कुमारी, विनिता कुमारी, अवेध कुमार, विनय कुमार, छोटू, सबिना, रेहाना सहित अन्य लोग उपस्थित थे।