गढ़वा : शहर थाना क्षेत्र के सहीजना में शिक्षक के घर में लाखों की चोरी हो गई है।
घटना के संबंध में वार्ड 13 सहिजना कृष्णा तिवारी शिक्षक ने कहा कि हम अपने घर में ताला बंद कर अपने दीदी के यहां गए हुए थे। लेट होने के कारण रात्रि में वहीं सो गए सुबह हमको जानकारी मिली की हमारे घर का ताला टूटा हुआ है। जाकर देखा तो मेन गेट का ताला सहित पूरे अलमारी का ताला टूटा हुआ है। हमने जब पूरी अलमारी की जांच की तो हमारे अस्सी हजार नगद सहित पांच लाख का गहना गायब है। पूरा सामान बिखरा हुआ है। तत्काल इसकी घटना की सूचना गढ़वा थाना में दिया हूं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।