धुरकी : थाना क्षेत्र के टाटीदीरी, मीरचइया व पनघटवा गांव मे विद्युत कनिय अभियंता शिवम पांडेय, महादेव महतो व विद्युत कर्मियों के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया, इस अभियान मे 13 लोगो के विरुद्ध चोरी से बिजली का उपयोग करने के आरोप मे धुरकी थाना मे नामजद एफआइआर दर्ज किया है।
जानकारी देते हुए विद्युत कनिय अभियंता शिवम पांडेय ने कहा की वरीय अधिकारियों के निर्देश पर उक्त तीनो गांव मे छापेमारी किया गया जिसमे पनघटवा गांव के घुरा राम, करीमन वियार, राजेंद्र राम, विजेंद्र राम व टाटीदीरी गांव के बीगन राम, राजकुमार साव, ज्वाला साव, वहीं मीरचइया गांव के कुलदीप राम, देवकी राम, रामनाथ राम, सुरेंद्र राम, सुनील राम, व सुनेश्वर यादव।
उक्त सभी लोग बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग कर रहे थे, सभी पर विद्युत अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज कराई गई है। उक्त अधिकारियों ने लोगो से अपील किया है की वह बिजली का कनेक्शन कराने के बाद ही बिजली उपयोग करें। इस अभियान मे विद्युत कर्मी सदाम हुसैन, बद्रुदीन अंसारी, मुमताज अंसारी, अवधेश कुमार, फ्रांसीस जेवियर कुजूर व रामशरन उरांव मुख्य रूप से शामिल थे।