बंशीधर नगर : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 अधौरा ग्राम में शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने 10 लाख 76 हजार की लागत से बनने वाली दो पीसीसी पथ का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बबलू चंद्रवंशी के घर से अक्ल पाल के घर तक 5 लाख 38 हजार की लागत से तथा नीम पेड़ से श्रवण बैठा के घर तक 5लाख 38 हजार की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत गठन के तीन वर्ष बाद वार्ड नम्बर 15 को नगर पंचायत से मिलनेवाली सभी सुविधाएं यथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, सड़क, नाली निर्माण, पेयजल के लिए जलमीनार, चापानल सहित अन्य सुविधाएं धरातल पर दिखने लगेगा।उन्होंने कहा कि सभी वार्ड वासियो की यह जिम्मेवारी है कि सभी कार्यो का निर्माण अपने देख रेख में कराए व सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि गर्मी के दस्तक देते ही गांव में पानी के लिए हाहाकार मच जाता था, लेकिन इस वर्ष फरवरी माह के अंत तक जलमीनार लगा दिया जायेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में 2022 तक सभी गरीबो का अपना पक्का घर होगा।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद चंद्रावती देवी, मुक्तेश्वर पांडेय, राणा प्रताप देव, विश्वनाथ पाल, राजेश्वर प्रताप देव, प्रवीण कुमार देव, विकास कुमार देव, नगर पंचायत के कनीय अभियंता राजीव रंजन, विजय ठाकुर, भाजपा नेता ब्रजेश उपाध्याय, अंजनी कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।