whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27188245
Loading...


विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर में 185 लाभुकों के बीच वितरित किया गया परिसंपत्ति

location_on मेराल access_time 06-Feb-21, 04:44 PM visibility 658
Share



विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर में 185 लाभुकों के बीच वितरित किया गया परिसंपत्ति


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन मेराल प्रखंड परिसर में किया गया। शिविर का उद्घाटन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, एसडीओ जियाउलहक अंसारी, बीडीओ गौतम कुमार, अंचलाधिकारी जसवंत नायक आदि लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजित शिविर में सभी विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाया गया तथा 185 लोगों के बीच सरकारी परिसंपत्ति जॉब कार्ड, पठन-पाठन सामग्री ट्राईसाईकिल इत्यादि का वितरण किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यक्रमों योजनाओं तथा कानूनी प्रावधानों को जानकारी उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहां की घर परिवार समाज या अन्य किसी भी तरह की समस्या हो तो सीधे न्यायालय आवे वहां समझौता के तहत निशुल्क मामले का निष्पादन किया जाएगा। मौके पर उपस्थित एसडीओ जिया उल हक अंसारी ने कहा कि आयोजित शिविर के माध्यम से ग्रामीण तथा समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे लोगों को सरकारी कार्यक्रमों योजनाओं का लाभ देते हुए उससे संबंधित जानकारी उपलब्ध कराया गया साथ ही न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार काफी गंभीर है तथा उन्हें न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी के साथ-साथ सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के 11 लाभुकों को स्वीकृति पत्र दी गई।
इसके अलावा 13 दिव्यांगों को व्हील चेयर, आदिम जनजाति के 10 लोगों को पेंशन स्वीकृति पत्र दिया गया। सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 11 लोगों को पेंशन स्वीकृति पत्र दी गई। 11 महिलाओं के बीच स्वच्छता कीट , 32 किसानों के बीच केसीसी ऋण स्वीकृति पत्र तथा वृद्धा स्वास्थ्य जांच कार्ड, 12 श्रमिकों को मनरेगा जॉब कार्ड, बाल विकास द्वारा सुकन्या मातृ वंदना एवं अन्य योजना अंतर्गत 48 लोगों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा 10 विद्यालयों को गणित कीट एवं पुस्तक, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 लोगों को मछरदानी तथा आपूर्ति विभाग द्वारा 10 ग्रीन कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार, प्रखंड सहायक सुनील कुमार, सहायक रिजवान अख्तर, रवि रंजन, अंचल सहायक आलोक कुमार सिंह, बीपीओ फिरोज अंसारी, ए ई देवनाथ कुमार गौतम, बीटीएम अजय साहू, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रशांत मिश्र, डॉक्टर अनिल साह, सहित सभी विभाग के कर्मी तथा प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए आंगनबाड़ी सेविका सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play