गढ़वा : जन जागृति विकास मंच के पदाधिकारी एव सदस्यो के द्वारा शहर के मिस्कार मुहल्ला वार्ड नंबर - 07 स्थित बाबा वीर कुंवर मंदिर के सामने मंच के अध्यक्ष सुगंध कुमार बघेल के नेतृत्व मे पौधारोपण किया गया।
मंच के अध्यक्ष सुगंध कुमार बघेल ने बताया कि पेड़ - पौधौ की संख्या कम होने के कारण हमारा पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि उजड़ते जंगलो और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के कारण उत्पन्न समस्याओं को देखते हुए अधिक पेड़-पौधे लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे की संख्या घटती जा रही है। इसके कई दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इससे बचने के लिए अधिक से अधिक पेड़- पौधे लगाने और जंगल बचाने की जरूरत है।
सभी लोगो को पौधारोपण के लिए आगे आना होगा।
मंच के सचिव बादल कुमार ने कहा कि सभी की सहभागिता से ही पौधारोपण अभियान को प्रभावी बनाया जा सकता है। मंच के कोषाध्यक्ष छोटू बघेल ने कहा कि इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। मंच के संरक्षक राजन जी ने कहा कि इसके लिए निरंतर प्रचार-प्रसार कर लोगो को जागरूक करने की आवश्यकता है।
इस मौके पर सह सचिव आर्यन कुमार व रोहित कुमार, सांस्कृतिक सह सचिव गंगा कुमार, रोहन कुमार, कर्ण कुमार, स्वच्छता सचिव विकास कुमार, कंचन कुमार, स्वागत सह सचिव भोलु कुमार, शांतनु केशरी, जयप्रकाश कुमार, विशाल कुमार, रौशन कुमार, सुनील बघेल, दिपू पटेल, उपाध्यक्ष विकास बघेल, संगठन सचिव अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे।