गढ़वा : जब दो दिलों का प्रेम परवान चढ़ता है तो सभी दीवारें दरक जाती है। कल तुलसीदामर घाटी में ऐसी ही घटना घटी। दो प्रेमी जोड़ों को आपस में मिलते देख लड़का और लड़की के परिजनों ने शादी का आपसी सहमति नहीं दिया।
इस संबंध में परिजनों ने बताया कि धुरकी प्रखंड के सोनडीहा ग्राम का अदित्य पासवान तथा नगर प्रखंड के पाल्हे गांव की लड़की का पिछले कुछ दिनों से आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों आपस में मिला करते थे। ऐसे में दोनों प्रेमी युगल पर घर वालों की नजर पड़ी तो परिजनों को नागवार लगा। दोनों को आपस में नहीं मिलने को मना किया। इस फैसले से प्रेमी युगल हताहत हुए और दोनों ने अपनी जान देने का मन बना लिया। इसी उद्देश्य से कल युगल मिले और बाइक पर सवार होकर अंतिम मुलाकात में दोनों ने निश्चय कर लिया की हम दोनों को अब इस दुनिया में जीने का कोई मकसद नहीं है।
वे दोनों बाइक से अनिश्चित की ओर चल दिए। जाते-जाते तुलसीदामर घाटी में चलते हुए बाइक से 50 फीट गहरी खाई में दोनों ने छलांग लगा दिया।
जान तो किसी का नहीं गया, लेकिन दोनों प्रेमी युगल गंभीर रूप से घायल हो गए। लड़का को गढ़वा अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा लड़की को नगर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय आने-जाने वाले लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक को रिम्स रेफर कर दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।