गोदरमाना : रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना- रंका मुख्य मार्ग एनएच 343 पर, भंडरिया मोड़ के समीप, सुबह 9 बजे के लगभग पपीता लोड ट्रक नंबर सीजी 04 एम एस 9343 रायपुर से पटना जाने के क्रम में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें ड्राइवर और खलासी सुरक्षित बच गए हैं। ट्रक ड्राइवर डेहरी ऑन सोन निवासी नरेंद्र मेहता ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात ट्रक को बचाने के क्रम में सड़क से नीचे उतरते हुए गाड़ी पलट गई।
बताते चलें कि पिछले महीने भी उसी जगह पर एक हाईवे ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया था जिस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी और ट्रक पुलिया के नीचे गिर गई थी। उक्त स्थल पर तीखा मोड़ होने की वजह से बराबर दुर्घटना होते रहता है।
बावजूद प्रशासन द्वारा सुरक्षात्मक कोई उपाय नहीं किए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक ट्रक घटनास्थल पर ही था, श्याम ड्राइवर खलासी मौजूद थे।