भंडरिया : थाना क्षेत्र के कुरून गांव निवासी बसंत कुमार यादव को राष्ट्रीय जनता दल का गढ़वा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए बसंत कुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह द्वारा उनके लेटर पैड पर पत्र जारी कर बसंत कुमार यादव को गढ़वा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। पत्र में प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बसंत कुमार यादव को शीघ्र गढ़वा जिला कार्यकारिणी समिति का गठन करने का निर्देश दिया है। पत्र में उनहोंने अपेक्षा जाहिर की है कि बसंत कुमार यादव को जिला अध्यक्ष बनने से उनकी संगठन सुदृढ़ और मजबूत होगी। प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने पत्रांक 51, दिनांक 1 फरवरी 2021 द्वारा जारी पत्र माध्यम से इसकी सूचना बसंत कुमार यादव को दिया है।