whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173660
Loading...


वॉलीबॉल संघ पर दो गुट के लोगों ने किया अपना-अपना दावा, एक गुट ने संरक्षक को किया बाहर, संरक्षक ने कहा संघ की नहीं है मान्यता

location_on गढ़वा access_time 05-Feb-21, 06:13 PM visibility 681
Share



वॉलीबॉल संघ पर दो गुट के लोगों ने किया अपना-अपना दावा, एक गुट ने संरक्षक को किया बाहर, संरक्षक ने कहा संघ की नहीं है मान्यता
फ़ाइल फ़ोटो - जिनाहूदिन खान एवं ओम प्रकाश तिवारी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड राज्य में पहली बार वालीबॉल खेल के 123 वें जन्म दिवस पर 09 फरवरी को वालीबॉल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। वॉलीबॉल दिवस मनाने से पूर्व गढ़वा वॉलीबॉल संघ पर अपने-अपने दावा को लेकर लोग आपस में ही भिड़ गए हैं। जिला वॉलीबॉल संघ पर अपने-अपने दावे को लेकर लोग प्रतियोगिता कराने के बजाय खुद ही उलझ गए हैं। जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव ने संघ के विरुद्ध कार्य किए जाने पर संघ के संरक्षक जिनाहूदिन खान को बाहर कर दिया है। संघ से बाहर किए जाने पर जिनाहूदिन खान ने कहा कि गढ़वा जिला वॉलीबॉल संघ के तथाकथित सचिव ओमप्रकाश तिवारी ने अपने बयान में कहा है कि वॉलीबॉल संघ के संरक्षक को हटाए जाने एवं वॉलीबॉल डे के अवसर पर बंशीधर नगर में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों पर कार्रवाई करने की बात कही गई है।
वह किस हैसियत से कार्रवाई करने की बात करते हैं, यह हास्यास्पद लगता है। क्योंकि पूर्व से ही वॉली बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसके वे अपने आप को तथाकथित सचिव बताते हैं। उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की नई कमेटी का गठन एवं झारखंड राज्य वॉलीबॉल संघ का नई कमेटी का गठन भी किया गया है, जिसके प्रभाव से गढ़वा जिला वॉलीबॉल संघ का कोई अस्तित्व नहीं है। बॉली बॉल संघ गढ़वा द्वारा पिछले कई वर्ष से जिला में लीग मैच नहीं कराया गया है। खेल के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कराई जाती रही है। वॉलीबॉल खेल दिवस के अवसर पर जब वे नगर उंटारी में ग्रामीण वॉलीबॉल टूर्नामेंट कराने जा रहे हैं तो उनको नागवार गुजर रहा है।
वॉलीबॉल डे पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा और इस खेल से जुड़े हुए लोगों की प्रतिभाओं को आगे लाने का काम करूंगा। इस संबंध में ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि उनकी बातें वही जाने, किस आधार पर वह यह बातें कह रहे हैं, मुझे मालूम नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण एक वर्ष से उनके संघ की ओर से किसी तरह की प्रतियोगिता का आयोजन नहीं कराया जा सका है। उसके पूर्व झारखंड वॉलीबॉल संघ के द्वारा आयोजित सभी अधिकृत टूर्नामेंटों के सभी वर्गों में जिले कि टीम भाग ली है। साथ ही जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर भी वॉलीबॉल का टूर्नामेंट भी कराया गया है। सरकार की ओर से खेल कराने की इजाजत फिलहाल दी गई है और वह खेल को शुरू भी कर चुके हैं।
अभी वर्तमान में कुछ दिनों बाद पलामू में वॉलीबॉल का सीनियर प्रतियोगिता भी होना है, जिसके लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु बहुत जल्द जिले में ट्रायल मैच कराया जाएगा। जो लोग ने उन्हें तथाकथित कह रहे हैं, उन्हें पहले बताना चाहिए कि वह पहले जिस संघ के संरक्षक थे क्या वह भी तथाकथित ही थे? खेल को राजनीति का अखाड़ा ना बनाएं। खेल के विकास के लिए एक साथ मिलकर खेल को आगे बढ़ाने का काम करें।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play