भवनाथपुर : भवनाथपुर-कांडी मुख्य मार्ग पर टाउनशिप के शिवाढोढ़ा के समीप हुए सड़क दुर्घटना में घायल सड़क पर पड़े श्रीबंशीधर नगर के भोजपुर निवासी 30 वर्षीय युवक मनोज भुईंया को मानवता का मिशाल कायम करते हुए कैलान निवासी जितेंद्र कुमार यादव ने लाकर भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर अभिनीत विश्वास द्वारा इलाज किया गया।
जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि हम घर से भवनाथपुर आ रहे थे तभी देखे कि बाइक से गिरकर उक्त युवक बेसुध सड़क के किनारे पड़ा हुआ है। फिर हमने उसे उठाकर अस्पताल तक लाया।
वहीं घायल युवक ने बताया कि हम कैलान मामा के घर से बाइक से लौटकर घर जा रहे थे, उसी दौरान सड़क पर बिछाये गये पत्थर पर बाइक चढ़ गया और अनियंत्रित हो गई और हम गिर गये।