सगमा : बीआरसी परिसर में विभिन्न विद्यालयों का सामाजिक अंकेक्षण के तहत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई शुक्रवार को की गई। टीम में सोशल ऑडिट टीम के अमित कुमार, बीईईओ कमल किशोर राय, विजय पाण्डेय सह पर्यवेक्षक श्रवण कुमार शामिल थे।
जनसुनवाई के दौरान कुछ विद्यालय के रजिस्टर संधारण में त्रुटि, बिल वाउचर में शिक्षक व समिति का हस्ताक्षर नहीं रहना, विद्यालय में स्टॉक पंजी विवरणी का संधारण नहीं किए जाने जैसी कई गड़बड़ी पाई गई। वहीं कुछ विद्यालयों में एमडीएम योजना में अनुरूप भोजन नहीं बनाने, साफ-सफाई के अभाव, दीवार पोताई नहीं किये जाने की गड़बड़ी पाई गई। वहीं अधिकांश विद्यालयों में व्यवस्था सही नहीं पाए जाने की बात ज्यूरी के सदस्यों ने बताई।
सोशल ऑडिट टीम के अमित कुमार ने बताया कि कई मामले की सुनवाई के लिए जिला को भेजा गया है। चिंता का विषय यह है कि सरकार शत प्रतिशत बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए कई तरह की योजना चला रही हैं। ऐसे मामले की जनसुनवाई जिला स्तर पर भेजी गई है।
मौके पर प्रधानाध्यापिका विंध्यवासिनी कुमारी, सचिता नन्द यादव, मनोहर दास, दीना नाथ साह, ललित कुमार, बिनोद कुमार आदि मौजूद थे।