मेराल : मेराल बीडीओ गौतम कुमार एवं अंचलाधिकारी यशवंत नायक ने शुक्रवार को मेराल प्रखंड के तेनार गांव में मुसहर समुदाय के बीच जाकर अन्नपूर्णा योजना के तहत चावल एवं कंबल का वितरण किया।
बीडीओ गौतम कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र में मुसहर समुदाय के लोग खुले आसमान में झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहते हैं, उनके पास जीविकोपार्जन का कोई साधन उपलब्ध नहीं है जिसके कारण किसी तरह अपने जीवन बसर करते हैं इसी को देखते हुए लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर असहाय एवं गरीबों के बीच जाकर उनको मदद पहुंचाया जा रहा है और सरकार से मिलने वाला लाभ उन तक पहुंचाने का प्रयासरत हूं।
मौके पर राजस्व कर्मचारी विनय कुमार गुप्ता, मुरली यादव सहित मुसहर समुदाय के लोग उपस्थित थे।