गढ़वा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा नगर इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल नगर मंत्री श्रीकांत सोनी के नेतृत्व में स्थानीय नामधारी महाविद्यालय के प्राचार्य अखिलानंद पांडेय से मिला।
प्रतिनिधि मंडल ने प्राचार्य और महाविद्यालय के आई.कयु.ए.सी. प्रमुख डॉ. मनोज पाठक को गुलदस्ता देकर महाविद्यालय में होने जा रहे नैक कार्य के लिए शुभकामनाएं दी और आग्रह किया कि महाविद्यालय को अच्छे ग्रेडिंग प्राप्त हो, उसके लिए सबकी जिम्मेदारी तय हो और छात्रों एवं शिक्षकों के बीच समन्वय बना कर कार्य करने की जरूरत है। परिषद् के नेताओं ने कहा कि नामधारी महाविद्यालय में नैक होने से महाविद्यालय के विकास में गति मिलेगी। नैक ग्रेडिंग होने में महाविद्यालय की गुणवत्ता बढ़ती है और छात्रों को मिलने वाली सुविधा और शिक्षा में भी सुधार होता है।
प्रतिनिधि मंडल में शंशाक चौबे, नगर सह मंत्री पुरुषोत्तम चंदेल, सुमित तिवारी, अखिल कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।