बंशीधर नगर : अनुमण्डल मुख्यालय में धमनी पुल के निकट शुक्रवार को मिहिजाम होमियो चिकित्सा लय का उदघाटन अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी व विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ ने संयुक्तरूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी ने कहा कि इस कि इस चिकित्सालय के खुल जाने से यहां के लोगो को होम्योपैथी चिकित्सा के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा। लोगो को इसका लाभ मिलेगा।
चिकित्सालय के संचालक डॉ रामानुज प्रसाद ने कहा कि अब वे इस चिकित्सालय में सप्ताह में दो दिन समय देंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के बहुत लोग होम्योपैथी इलाज के लिए गढ़वा जाते थे। अब उन लोगो को यहीं होम्योपैथी इलाज की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें काफी सहूलियत होगी।
मौके पर डॉ राजीव कुमार, अरविन्द मेहता, अरुण मेहता, रोहित कुमार, रंजीत कुमार, आशीष कुमार, राधा कृष्ण प्रसाद, आरती देवी, जितेन्द्र कुमार, आलोक कुमार, सत्येन्द्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।