रंका : रंका प्रखण्ड संसाधन केंद्र के प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह समन्वयक कामता प्रसाद मेहता ने प्रखण्डाधीन 153 विद्यालयों में कार्यरत पारा शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन हेतु शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे ने बताया है कि रंका प्रखण्ड के सभी पारा शिक्षकों का मूल प्रमाण पत्रों की जांच संकुल वाइज करने का निर्णय लिया है।
25 जून को राजकीय बुनियादी विद्यालय संकुल उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपरो संकुल एवं राजकीय मध्य विद्यालय दौनादाग संकुल तथा राजकीय मध्य विद्यालय रबदा खुरा के पारा शिक्षकों की मूल प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
वहीं पर उर्दू मध्य विद्यालय बान्दू चुतरु उर्दू मध्य विद्यालय दुधवल राजकीय मध्य विद्यालय गोदरमाना तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसकटिया संकुलों में कार्यरत पारा शिक्षकों की मूल प्रमाण पत्रों की जांच 26 जून को की जाएगी। जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय चटकमान राजकीय मध्य विद्यालय तमगे कला उत्क्रमित मध्य विद्यालय लरकोरिया और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बीरबन्ध में कार्यरत पारा शिक्षकों की मूल प्रमाण पत्रों की जांच 27 जून को किया जाएगा।