बंशीधर नगर : प्रखर समाजवादी नेता सह बिहार सरकार के पूर्वमंत्री स्वर्गीय गिरिवर पांडेय का 76 वां जयंती समारोह का आयोजन आगामी 8 फरवरी को स्वर्गीय गिरिवर पांडेय चौक स्थित प्रतिमा स्थल के पास किया जायेगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुये उपभोक्ता, खाद्य एवम सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के सदस्य अभय कुमार पांडेय ने बताया कि जयंती समारोह के मुख्य अतिथि झारखण्ड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर, विशिष्ट अतिथि जिले के उपायुक्त राजेश कुमार पाठक, उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय तथा सम्मानित अतिथि अनुमण्डल पदाधिकारी जयवर्द्धन कुमार व आईआईएम के संरक्षक डॉ यासीन अंसारी होंगे। कार्यक्रम 2 बजे अपराह्न में होगा।