मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के बनुआ गांव निवासी प्रमोद सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
जानकारी के अनुसार मृतक प्रमोद सिंह पिता सोहराई सिंह बुधवार के शाम 6:00 बजे अपने घर से निकला था, जो देर रात्रि तक अपने घर वापस नहीं लौटा। सुबह उसके परिवार वालों ने खोजबीन शुरू किया। उसी क्रम में बनुआ गांव के मधुरी चट्टान के पास महुआ के पेड़ से फांसी के फंदे से लटका शव मिला। इसके बाद मृतक के परिवार वालों ने मेराल पुलिस को सूचना दिया।
सूचना पाकर मेराल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया। इधर पुलिस ने आवेदन का आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।