whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27127925
Loading...


एसडीओ ने दिया पीएम आवास निर्माण मद की राशि निर्गत करने का बीडीओ को निर्देश

location_on बंशीधर नगर access_time 04-Feb-21, 03:33 PM visibility 672
Share



एसडीओ ने दिया पीएम आवास निर्माण मद की राशि निर्गत करने का बीडीओ को निर्देश


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : अनुमण्डल पदाधिकारी जय वर्द्धन कुमार ने कार्यपालक पदाधिकारी,नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर व सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को ससमय द्वितीय व अंतिम क़िस्त का भुगतान करने का निर्देश दिया है। एसडीओ ने कहा है, कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कई लाभुक प्रथम क़िस्त प्राप्ति के बाद आवश्यक कागजात व फ़ोटो जमा करने के पश्चात तीन माह बीतने के बाद भी उन्हें द्वितीय व अंतिम क़िस्त नही मिला, जिसके कारण आवास निर्माण का काम लंबित है।एसडीओ ने कहा है कि आसन्न तेज गर्मी के मौसम में उत्पन होने वाले जल संकट व बरसात के मौसम में लम्बित आवास का निर्माण कार्य पूरा करने में लाभुको को अत्यधिक परेशानी होगी।
उन्होंने सभी बीडीओ को अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुको द्वारा जमा किये गए कागजात व फ़ोटो की जांच कर अविलम्ब लम्बित क़िस्त की राशि भुगतान करने का निर्देश दिया है। एसडीओ ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के वैसे लाभुक जिन्हें तीन माह से अधिक समय तक कागजात व फ़ोटो जमा करने के बाद भी अभी तक द्वितीय व अंतिम क़िस्त का भुगतान नहीं हो सका है वे इसकी शिकायत अनुमण्डल स्तर पर मोबाइल नम्बर-9934556735(शुभम कमल) पर तथा छः माह से अधिक समय होने पर जिला स्तर पर मोबाइल नम्बर-8340325214 (संजीव पांडेय) तथा मोबाइल नम्बर-7004019671(रानी द्विवेदी) शिकायत दर्ज करा सकते हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play