whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27133944
Loading...


गढ़वा में अब आएगी हरियाली, सोन - कनहर सिंचाई पाइप लाइन योजना का मार्ग प्रशस्त : मंत्री

location_on गढ़वा access_time 04-Feb-21, 02:03 PM visibility 720
Share



गढ़वा में अब आएगी हरियाली, सोन - कनहर सिंचाई पाइप लाइन योजना का मार्ग प्रशस्त : मंत्री


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सुखाड़ा का दंश झेल रहे गढ़वा जिला में अब हरियाली छायगी। गढ़वा की अति महत्वाकांक्षी व चिर प्रतिक्षित योजना सोन-कनहर सिंचाई पाइप लाइन योजना की कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद अब धरातल पर उतारने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस योजना को पूर्ण होने से गढ़वा जिले के 16 प्रखंडों के करीब-करीब 15 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ जिले की चार लाख की आबादी को शुद्ध पेयजल भी मिलेगा। जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि उनके लगातार प्रयास से मुख्यमंत्री ने इस योजना की स्वीकृति प्रदान की है। पाइप लाइन के माध्यम से सिंचाई योजना का झारखंड का यह पहला योजना है इसमें भूमि अधिग्रहण करने की समस्या नहीं है।
मंत्री ने बताया कि 1272 करोड़ रुपए की लागत से सोन एवं कनहर नदी से लिफ्ट कर अंडर ग्राउंड 900 एमएम चौड़ा मुख्य पाइप लाइन के माध्यम से जिले के गढ़वा, श्री बंशीधर नगर, मंझिआंव, भवनाथपुर, कांडी, खरौंधी, रमना, बिशनपुरा, धुरकी, रंका, रमकंडा, चिनिया, डंडई, भंडरिया आदि प्रखंडों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। करीब 271 किलोमीटर लंबी मुख्य पाइप लाइन के अतिरिक्त दोनों तरफ तीन- तीन किलोमीटर दूर तक पाइप लाइन के माध्यम से 360 जलाशयों में भी पानी भरा जाएगा। सोना नदी से 38 एमसीएम तथा कनहर नदी से 36 एमसीएम कुल 73.81 एमसीएम जल का सिंचाई, पेयजल एवं अंडर ग्राउंड वाटर रिचार्ज के लिए उपयोग किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि इसके लिए 20 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की आवश्यकता होगी।
इसके लिए अलग से विद्युत उप केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस योजना का पांच वर्ष तक रख-रखाव संवेदक द्वारा किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि गढ़वा के लिए यह अति महत्वपूर्ण योजना है। सुखाड़ का दंश झेल रहे गढ़वा जिला को सुखाड़ की समस्या से निजात मिलेगी। पाईप लाईन जमीन में दो मीटर नीचे से पार किया जाएगा। उसके ऊपर किसान खेती कर सकते हैं। जिस भूमि से पाइप पर किया जाएगा संवेदक उन किसानों को मुआवजा भी देगा। मंत्री ने बताया कि यह गढ़वा की चिर प्रतिक्षित योजना है। पूर्वर्ती सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था। मंत्री श्री ठाकुर के लगातार आग्रह के बाद मुख्यमंत्री ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दिया है। शीघ्र ही मुख्यमंत्री इस योजना का भूमि पूजन करेंगे।
उसके बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नाबार्ड से 1057. 79 करोड़ रुपए का ऋण लेने एवं निर्माण एजेंसी को 211. 55 करोड रुपए का मोबिलाइजेशन इन एडवांस भुगतान करने की सम्मति भी बन गई है। मंत्री ने कहा कि गढ़वा, पलामू पूर्व की भांति अब अंतिम पायदान पर नहीं रहेगा, बल्कि विकास के मामले में पहले नंबर पर होगा। मंत्री श्री ठाकुर ने इसके लिए गढ़वा की जनता की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play