गढ़वा : झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर पांच दिवसीय गढ़वा दौरे के क्रम में आज सदर प्रखंड के हूर मध्य गांव पहुंचे। यहां पर उन्होंने पिछले दिनों गोली लगने से घायल सिपाही रजनीश चौबे के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने घायल सिपाही श्री चौबे के परिवार को ढ़ाढ़स बंधवाया तथा कहा की विपत्ति की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं तथा हर संभव सहयोग करेंगे।