बंशीधर नगर : परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल में 45 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन डॉ बिरेन्द्र कुमार ने किया।
ऑपरेशन कार्य में अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी, डॉ रामानुज प्रसाद, ओटी असिस्टेंट ओम कुमार, अंजली कुमारी, ममता कुमारी, नीलम लता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सहयोग किया।