मेराल : मेराल निवासी महेंद्र महतो पत्नी सत्यवती देवी तथा अपने देवर सेंपुल कुमार महतो पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मेराल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जबकि उसी मामले में आरोपी सेंपुल कुमार महतो की पत्नी फुलवंती देवी ने अपने भसुर महेंद्र महतो पर बुरी नियत से छेड़छाड़ करते हुए जेवर तथा नगदी लूट लेने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
महेंद्र की पत्नी सत्यवती का आरोप है कि विगत 31 जनवरी को वह घर में अकेली थी। अकेलापन का लाभ उठाते हुए उसका देवर सैंपुल कुमार कुशवाहा घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। हल्ला के बाद परिवार के लोग वहां पहुंच गए। इसी दौरान सेंपुल द्वारा मारपीट किए जाने लगा जिससे परिवार के कई लोगों को चोट आई है।
महेंद्र का कहना है कि इस घटना में उसकी पत्नी सतवंती को माथे में काफी चोट लगी है। उक्त मामले में मेराल पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सेंपुल कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
घटना का दूसरा पक्ष सेंपुल कुमार कुशवाहा की पत्नी फुलवंती द्वारा भी मेराल थाने में आवेदन देकर अपने भसुर महेंद्र पर उसके घर में घुसकर बुरी नियत से छेड़छाड़ करने गला का चैन, कंगन सहित ₹30000 लूट लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। फुलवंती का आरोप है कि इस घटना को लेकर जब वह अपने पति तथा बेटा के साथ शिकायत करने में महेंद्र के घर पहुंची तो महेंद्र की पत्नी बेटा तथा बेटी द्वारा उन लोगों के साथ मारपीट किया गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम आरोपी सेंपुल कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।