मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के कजराठ गांव 17 मई 2020 को वन कर्मियों पर हुए हमले के मामले में मेराल पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में एसडीपीओ बहामन टूटी ने बताया कि मेराल थाना क्षेत्र के कजराठ गांव में डीएफओ सहित अन्य वन कर्मियों पर हुए हमले में पूर्व में ही 5 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि इस कांड में संलिप्त आरोपी नरेश चौधरी को डीएफओ से लूटी गई रेडमी का एंड्राइड मोबाइल के साथ बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। इस कांड में बाकी और संलिप्त लोगों पर अनुसंधान जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि 17 मई 2020 को गढ़वा डीएफओ ने 25 लगभग वनकर्मी के साथ कजराठ गांव में अवैध आरा मशीन संचालन की सूचना पर छापेमारी के लिए गए थे।
छापेमारी के दौरान आरा मशीन संचालक द्वारा कुछ ग्रामीणों को भड़का कर वन कर्मियों पर हमला कर दिया था। जिसमें होमगार्ड का जवान संजय यादव एवं वनरक्षी आनंद कुमार घायल हो गए। मौके पर उपस्थित रेंजर मनोज सिंह को भी हल्की चोटें आईं थी।
इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग के बोलेरो जेएच-14 डी- 3244, जेएस-14 ए- 9367 एवं जीप जेएच- ए0- 602 व दो कैंपर गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। घटना की सूचना मिलने पर मेराल थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर, अवैध रूप से संचालित मनदीप चौधरी का आरा मशीन एवं वहां रखा लकड़ी का बोटा को जप्त कर डीएफओ के साथ गढ़वा भेज दिया था।
इस अभियान में थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सअनि रामभरोसा शर्मा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल हैं।