whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27167893
Loading...


जनता दरबार में पहुंचे फरियादी उपायुक्त ने समाधान का दिया निर्देश

location_on गढ़वा access_time 02-Feb-21, 06:38 PM visibility 659
Share



जनता दरबार में पहुंचे फरियादी उपायुक्त ने समाधान का दिया निर्देश


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आज उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखते हुए समाधान की गुहार लगाई। सर्वप्रथम जनता दरबार में ग्राम- खरौन्धा, पोस्ट- बेलहथ, थाना- कांडी निवासी रामलाल गुप्ता ने उपायुक्त को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि मैंने अपनी पत्नी ललिता देवी के नाम पर मौजा- सड़की, थाना एवं अंचल कांडी में जमीन खरीदी है जिसके केवाला में विक्रेता मोहन पांडेय है। उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति के द्वारा मेरी जमीन को मौखिक रूप से अपना बताकर खूंटागड़ी नहीं कराने दिया जा रहा है। उनके द्वारा जमीन नापी के समय व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है साथ ही मुझे मारपीट की धमकी भी दी जा रही है।
ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से खरीदी हुई जमीन की जांच कराते हुए अवैध रूप से उसे अपना बताकर दावा करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग की। जनता दरबार में अगले फरियादी ने उपायुक्त को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि बिशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत पंजीकृत भारत गैस के वितरक उमेश प्रसाद है। फिर भी अवैध तरीके से दिलीप कुमार गुप्ता, पिता रामनाथ प्रसाद के द्वारा विशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित विशुनपुरा संध्या मुख्य मार्ग पर अपने किराना व हार्डवेयर दुकान के बगल में अपने ही दूसरे घर में अधिक मात्रा में भारत गैस व अन्य गैस का भरा हुआ सिलेंडर रखकर कालाबाजारी किया जा रहा हैं। फरियादी ने उपायुक्त से अवैध तरीके से गैस बेचने वाले व्यक्ति के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।
मौके पर उपायुक्त को अपनी समस्या बताते हुए ग्राम करके, पंचायत परिहारा, जिला गढ़वा निवासी बिंदु कुंवर ने कहां की मैं एक गरीब, असहाय, विधवा महिला हूं। मेरे तीन बच्चे हैं और मेरे पास रहने के लिए कच्चा खपड़ैल का घर है वह भी अब जर्जर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि मैं अब अपना और अपने बच्चों का पालन पोषण करने में असमर्थ हो रही हूं। आवास हेतु मेरा नाम दर्ज किया गया था लेकिन वर्तमान समय में कुछ बिचौलियों के कारण मेरा नाम रिमांड में चला गया है। ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से अपना नाम रिमांड से मुक्त कराते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का अनुरोध किया। जनता दरबार में इसके अलावा भूमि विवाद से संबंधित मामले, किडनी रोग से ग्रसित व्यक्ति को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, सरकारी अधिनियम का उल्लंघन करते हुए कुंम्बा पैक्स का चुनाव कराने को लेकर शिकायत, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मुहैया कराने, इंदिरा आवास योजना का लाभ दिलाने, केंद्रीय विद्यालय में नामांकन हेतु अनुशंसा करने, बकाया मानदेय मुहैया कराने, रैयती जमीन पर जबरन प्रधानमंत्री आवास बनाने समेत अन्य से जुड़े कुल 40 आवेदन आये जिन्हें उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसरित करते हुए जल्द से जल्द उसका निष्पादन करने का निर्देश दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play