सगमा : डीडीसी के निर्देश पर गढ़वा जिले के डीआरडीए के परियोजना पदाधिकारी ज्ञानेश्वर शुक्ला एवं सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी कुमारी व विकास वर्मा ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय स्थित प्रशिक्षण भवन सभागार में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की तथा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में भ्रमण कर योजनाओं का जायजा लिया।
जानकारी के मुताबिक पदाधिकारियों के द्वारा प्रखंड के बीरबल पंचायत अंतर्गत बैलिया गांव में विनोद मिश्र के खेत में लगे बागवानी व वर्मी कम्पोस्ट का जायजा लिया। उसी बीरबल पंचायत भवन में हार्वेस्टिंग तथा कटहर कलां पंचायत में लीलावती देवी के दीदी वाड़ी योजना योजना का भ्रमण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
योजनाओं के भ्रमण के दौरान पदाधिकारियों ने बागवानी निर्माण एवं अन्य योजनाओं को देखकर संतुष्टि जाहिर की है।
इस दौरान पंचायत सचिव परमानंद पाठक, रोजगार सेवक चंद्रशेखर चौबे, उमेश कुमार आदि कई लोग मौजूद थे।