गढ़वा : भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया बजट को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गयी।
प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी तथा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान ने कहा कि इस बजट में किसानो को एम एस पी रेट का डेढ़ गुणा ज्यादा मुल्य मिलेगा। मोदी सरकार ने बजट के जरीए आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना का तोहफा देश के लोगों को दिया है। स्वास्थ्य के लिए 2.23 लाख करोड़ का बजट जो पिछले बजट से 137% ज्यादा है। वहीं स्टार्टअप पर 31 मार्च 2022 तक छुट जारी रहेगा। 75 साल से ऊपर के लोगो को आयकर नही भरना पड़ेगा। बुजुर्ग व्यक्ति को आयकर भरने से राहत दिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा आयोग बनाया जाएगा।
15000 सरकारी स्कुल बेहतर होंगे। 750 एकलव्य आदीवासी स्कुल बनाए जाएंगे। बजट में अनुसुचित जाति के लिए 35 हजार करोड़ रुपये के स्कोलरशिप दिए गये हैं। जिससे चार करोड़ विद्यार्थी को फायदा होगा।
भाजपा जिला महामंत्री संतोष दूबे ने कहा कि केन्द्र सरकार के इस बजट से यह स्पष्ट है कि कर में बढ़ोतरी नहीं की गयी है। इस बजट से पुरे देश में खुशहाली का माहौल है। देश में पहली बार ऐसी सरकार बनी है जो जनहित में कार्य कर रही है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे ने कहा कि मोदी सरकार के इस बजट से विद्यार्थी युवा काफी उत्साहित है। देश की नई शिक्षा नीति से देश को एक नया दिशा मिलेगा। देश में अब विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा मिलेगा, जिससे पढ़ाई समाप्त होते ही विद्यार्थी रोजगार से सीधा जुड़ जाएंगे।
भारत को विश्व गुरु का सम्मान फिर से प्राप्त होगा। यह बजट देश के नवनिर्माण में अहम भुमिका निभाएगा इस बजट से युवाओ को रोजगार मिलेगा।
मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र दूबे, राजीव रंजन तिवारी, जिला मिडीया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे, जिला मंत्री अविनाश पासवान, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, महामंत्री मनोज पाठक, राकेश गुप्ता, कंचन जायसवाल, मीरा यादव, उदय कुशवाहा सहित अन्य कई नेता कार्यकर्ता मौजुद थे।