बंशीधर नगर : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्वमंत्री सह भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचन्द्र केशरी ने कहा है कि बजट बहुत ही अच्छा है। संतुलित है, सभी वर्ग के लोगो को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने कहा कि यह बजट पूंजी पतियों को फायदा पहुंचाने के लिए, सार्वजनिक क्षेत्रों का जैसे रेल, बैंक, बीमा कंपनियों को बेच कर सरकार अपना खर्च पूरा कर रही हैं। निजी क्षेत्रों को बढ़ावा देने से पूजी पतियों को लाभ मिल रहा है।
जिससे बेरोजगारी बढ़ेगी। इस बजट में मध्यम, छोटे व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं है।
आम आदमी पार्टी के पलामू प्रभारी मंटु पांडेय ने इस संबंध में कहा कि यह बजट आम लोगों के लिए नहीं है, यह सिर्फ कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए है। जिस प्रकार से इस बजट में निजीकरण की बात कही गई है, उससे बेरोजगारी व अप्रत्याशित रूप से महंगाई बढ़ेगी। यह बजट आम जनमानस के लिए परेशानी का सबब भी बनेगी।
झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य निर्मल पासवान ने कहा कि यह बजट उद्योगपति को बढ़ावा देने वाला, बेरोजगारी पैदा करने वाला, किसान विरोधी है। जो समाज में असंतुलन पैदा करेगा। यह सरकार चुनिंदा लोगों की मदद कर रही है। निजीकरण करने से रोजगार समाप्त होंगे।
सब आदमी का काम एक मशीन करेगी जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग बेरोजगार होंगे
कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष ईश्वरी चौधरी ने कहा कि बजट में आम जनता के लिए कुछ नही है।जनता के साथ छलावा है।