बंशीधर नगर : थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 15/21 के अभियुक्त सह हलीवन्ता कला ग्राम निवासी मनोज चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि मनोज चौधरी मवेशी चोरी कर पिकअप गाड़ी से ले जाकर बेचने का आरोपी है। छापेमारी दल में सअनि विश्वनाथ हेम्ब्रम सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।