बंशीधर नगर : प्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा कर्मी प्रखंड अध्यक्ष रोहित शुक्ल रोजगार सेवक की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में प्रखंड के रोजगार सेवक,आपरेटर सहित सभी मनरेगा कर्मी उपस्थित हुए। बैठक में राज्य के संघ के पदाधिकारियों के साथ सरकार की वादा खिलाफी के विरुद्ध में एकजुट होकर सरकार का विरोध करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा की ये सरकार पूर्व में विपक्ष में थी तब वर्तमान मुख्यमंत्री द्वारा मनरेगा कर्मियों की सेवा नियमतिकरण का आश्वासन दिया गया था। वैश्विक महामारी के खतरनाक दौर में मनरेगाकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर कन्धे से कंधा मिलाकर दिनरात काम को अंजाम दिया। परन्तु आज की मंहगाई में मनरेगा कर्मी जीवन यापन के लिए मोहताज है।
मनरेगा कर्मी राज्य संघ के आह्वान पर तीन दिन दिनों तक काला बिला लगाकर इस सरकार के सचेत नहीं होने पर अगली रणनीति सांकेतिक हड़ताल करने का निर्णय लिया जायेगा। बैठक में बीपीओ रवि शंकर सिंह, लेखा सहायक सुनील तिवारी, कनीय अभियंता बसंत कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर एवम रोजगार सेवक किशोर कुमार, रीना कुमारी, गुलाब राम चंदन कुमार, रवि कुमार सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।