खरौंधी : गढ़वा जिला के प्रधानमंत्री आवास तथा मनरेगा प्रशिक्षण समन्वयक रानी द्विवेदी तथा सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी समर प्रकाश ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक किया। जिसमें मनरेगा कर्मियो से प्रखंड में संचालित मनरेगा योजनाओं तथा प्रधानमंत्री आवास की जानकारी लिया। इसके अलावे मनरेगा कर्मियो को कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा में संचालित योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
सांख्यिकी पदाधिकारी अमर सिंह ने कहा प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास के लिए 1564 आवास को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है जबकि अभी तक 1409 प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति दी जा चुकी है जिसका कार्य प्रगति पर है।
155 प्रधानमंत्री आवास प्रतीक्षा सूची में है। इसका निबंधन अभी तक नहीं हुआ है। शेष प्रधानमंत्री आवास का संबंधित पंचायत सेवक, रोजगार सेवक तथा स्वयं सेवक को निबंधन कराते हुए निर्धारित समय अवधि में कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावे चंदनी पंचायत में संचालित प्रधानमंत्री आवास जांच कर कई दिशा निर्देश भी दिया।
इस दौरान बीपीओ डिंपल कुमार गुप्ता, जेपीएस सुरेश चौधरी, जेईई अरुण देव सिंह, रोजगार सेवक कमलेश पासवान, कौशल किशोर विश्वकर्मा, रामकुमार प्रजापति, आनंद कुमार गुप्ता सहित सभी रोजगार सेवक एवं स्वयं सेवक उपस्थित थे।