केतार : केतार प्रखंड अंतर्गत ग्राम परसोडीह में शहीद नीलाम्बर पीताम्बर कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया जिसका मुख्य अतिथि एवं परसोडीह पंचायत के मुखिया अनिल पासवान विशिष्ट अतिथि बसपा महासचिव अजय वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि अनिल पासवान ने खेल पिच पर एक बॉल खेल कर कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 3 खेल का शुरूआत किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा खेल मैदान को दान में देने वाले जमीन दाता राज मोहन ठाकुर, कोदू ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर, को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
शहीद नीलाम्बर पीताम्बर कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट का अध्यक्ष देव कुमार ठाकुर सचिव लव वर्मा ने बताया कि प्रत्येक मैच 20-20 ओवर का होगा।
एवं पावर प्ले 6-6 ओवर का होगा। उन्होंने बताया कि फाइनल मैच जीतने वाले विजेता टीम को बड़ा कप के साथ ₹15001 रु देकर सम्मानित किया जाएगा। एवं उपविजेता टीम को छोटा कप के साथ 7501 ₹ देकर सम्मानित किया जाएगा। आज की शुरुआती खेल में शामिल सनपुरा बनाम चंदनी के बीच खेला जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित सीजन 3 कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष देव कुमार ठाकुर, सचिव लव वर्मा, कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता, व्यवस्थापक संतोष रजक, संजय वर्मा, समाजसेवी मूंगा साह, मणिलाल गुप्ता, विशेश्वर यादव, रामचंद्र पासवान, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी रजवार, सुमेश्वर वर्मा, सहित प्रखंड क्षेत्र के खेल प्रेमी उपस्थित थे।