whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27213099
Loading...


सेवानिवृत्त प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को दी गई विदाई

location_on मेराल access_time 01-Feb-21, 05:43 PM visibility 655
Share



सेवानिवृत्त प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को दी गई विदाई


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : प्रखंड के सभागार में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अजय कुमार शुक्ला के सेवानिवृत्ति के पश्चात विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीडीओ गौतम कुमार अंचलाधिकारी यसवंत नायक प्रखंड कृषि पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह समाजसेवी अजय प्रसाद गुप्ता सहित लोगों ने बारी बारी से गले में पुष्पमाला पहनाकर सुखमय जीवन के लिए शुभ कामना किया। विदाई समारोह में बीडीओ गौतम कुमार एवं सीओ यशवंत नायक ने संबोधित करते हुए कहा कि श्री शुक्ला मेराल प्रखंड में चार वर्षों से प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के दायित्व को बखूबी निभाया। इसके अलावा इन्होंने प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, एवं गोदाम प्रबंधक के साथ-साथ गढ़वा जिला के उद्घोषक के रुप मे कार्य करते हुए सभी लोगों के दिलों पर छाए रहे।
लेकिन आज सेवानिवृत्ति के पश्चात इस कमी को हम लोग खुद महसूस कर रहे हैं जिसकी भरपाई करना कठिन है। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव कुमार सिंह ने कहा कि आज मेराल प्रखंड के ही लोग नहीं बल्कि गढ़वा जिला के भी लोग के बीच से अजय कुमार शुक्ला जैसे प्रखर मृदुभाषी कलाकार उद्घोषक सरकारी परंपरा के अनुसार सेवानिवृत्त हो रहे हैं। यह कभी हम लोगों के बीच खलती रहेगी। इनके अलावा पशुपालन पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, समाजसेवी अजय प्रसाद गुप्ता, झामुमो नेता दशरथ प्रसाद, भाजपा नेता हरेंद्र कुमार द्विवेदी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष कामेश्वर यादव, समाजसेवी अजय प्रसाद गुप्ता, डीलर मानदेव बैठा, संजय भगत, बीपीओ फिरोज अंसारी, बीटीएम अजय कुमार साहू सहित कई लोगों ने विदाई समारोह में अपने अपने उद्गार को व्यक्त करते हुए बीसीओ अजय कुमार शुक्ला के वर्तमान एवं भविष्य में सुखद जीवन की कामना किया।
इस अवसर पर डीलर संघ की ओर से अंग वस्त्र सूटकेस एवं नगद ग्यारह हजार रुपए नगद दिया गया। युवा नेता कुमार गुप्ता की ओर से वस्त्र प्रदान किया गया। इसी तरह उपस्थित प्रखंड कर्मी अंचल कर्मी एवं प्रबुद्ध लोगों के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए विदाई किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने किया। अपने उद्गार में सेवानिवृत्त बिजी हो अजय कुमार शुक्ला ने मेराल प्रखंड एवं गढ़वा जिले के सभी अधिकारी पदाधिकारी के साथ जनता को भी सहयोग देने के लिए ह्रदय से धन्यवाद और साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि अगर उपायुक्त महोदय का आदेश मिले तो मैं अपने जीवन काल तक गढ़वा जिला का उद्घोषक का कार्य निस्वार्थ करता रहूंगा।
इस अवसर पर प्रखंड के सहायक उमाकांत पांडे, सुनील कुमार, रिजवान अख्तर, रवि रंजन कुमार, अंचल के सहायक मुरारी मिश्रा, आलोक कुमार सिंह, सभी राजस्व कर्मचारी, झामुमो के राजेश बैठा, सुरेंद्र गोस्वामी, लालमणि साव, नागेश्वर शर्मा, आशुतोष कुमार चौबे, जितेंद्र सिंह, डीलर सुनिल प्रसाद, कृष्णकांत सिन्हा, दशरथ राम, इसहाक अंसारी, तीर्थराज चौबे, भरत चौधरी के अलावे जितेंद्र सिंह, मदन प्रसाद गुप्ता, राहुल कुमार, श्रीकांत पांडे, लक्ष्मण बैठा, विजय शाह, शिवलाल शाह, मुखदेव राम, परशुराम कुशवाहा, अर्जुन मेहता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play