बंशीधर नगर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा 31 जनवरी से प्रारंभ सघन प्लस पोलियो अभियान के प्रथम दिन 26869 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया गया। 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 217 पोलियो बूथों पर पोलियो ड्राप पिलाया गया। ज्ञात हो कि 44489 बच्चो को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित था। निर्धारित लक्ष्य का 50 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्रथम दिन पूरा कर लिया गया। सोमवार व मंगलवार को क्रमशः दूसरे व तीसरे चरण में टीका कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर 0 से 5 साल के बच्चों को पोलियो का ड्राप पिलाया जायेगा।