whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27215233
Loading...


अवकाश प्राप्त पुलिस अवर निरीक्षक को दिया गया भावभीनी विदाई

location_on भंडरिया access_time 01-Feb-21, 05:24 PM visibility 653
Share



अवकाश प्राप्त पुलिस अवर निरीक्षक को दिया गया भावभीनी विदाई
उपहार देते डीएसपी


मोहम्मद हसनैन check_circle
संवाददाता



भंडरिया : थाना में पदस्थापित पुअनि गोपाल शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के शुरुआत में रंका एसडीपीओ मनोज कुमार एवं भंडरिया इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत के द्वारा संयुक्त रुप से गोपाल शर्मा को फूल माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं उपहार स्वरूप वस्त्र भेंट की गई। डीएसपी मनोज कुमार ने कहा कि इनका कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा, जितने भी दिन पुलिस प्रशासन में सेवा दिए वह सराहनीय रहा। इनका व्यक्तित्व व कुशल व्यवहार हमेशा हमारे यादों में रहेगा। अपने कर्तव्यनिष्ठता एवं कर्तव्यपरायणता के लिए ये विभाग के अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणा स्रोत थे।
सदैव समय का पालन करना, अनुशासित जीवन जीना और ड्यूटी पर पक्का रहना उनके जीवन का हिस्सा बन गया था। सेवानिवृत्ति सेवाकाल के बाद का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सेवाकाल के दौरान पुलिसकर्मी चाह कर भी परिजनों के बीच समय नहीं दे पाते। देश सेवा में ही उनका समय व्यतीत हो जाता है। थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने कहा कि श्री शर्मा एक कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी कर्मी थे। इनके द्वारा अपने सहकर्मियों को पर्याप्त सम्मान दिया जाता था। अपने मिलनसार स्वभाव के कारण कर्मियों के बीच सदैव मित्रवत रहते थे। मौके पर इस विदाई समारोह में अभिभूत श्री गोपाल शर्मा ने कहा कि थाना में ड्यूटी के दौरान परिजनों की कमी का एहसास साथी कर्मियों ने नहीं होने दिया।
सदैव लगता था कि अपने ही भाई बंधुओं के बीच हूँ। मौके पर श्रवण कुमार, अशोक सिंह, स्वामी रंजन ओझा, सुदामा पाण्डेय आदि सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play