भवनाथपुर : थाना पुलिस ने रविवार को साप्ताहिक बाजार के दिन बाजार से एक नाबालिग को पोकोटेमरी करते हुए रंगे हांथो गिरफ्तार कर थाना में पूछ ताछ कर रही है।
बताते चलें कि साप्ताहिक बाजार के दिन भीड़ का फायदा उठाकर पॉकेटमार लोगों के जेब से मोबाईल फोन गायब करने का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ रहा था, जिसकी शिकायत कई भुक्तभोगी के द्वारा थाना में की गई थी। जिसको लेकर पुलिस अपना सूचना तंत्र बाजार में लगा रखी थी, परन्तु असफलता मिली। रविवार को भवनाथपुर पंडरिया पँचायत के रोजगार सेवक मनोज यादव अपनी पत्नी के साथ बाजार में खरीदारी करने गए थे उनके पीछे उनकी पत्नी भी थी, नाबालिग पॉकेटमार ने जैसे हो मनोज के पॉकेट में हाँथ डाला उनकी पत्नी ने शोर गुल कर दी।
इसके बाद ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा व गश्ती में लगे थाना के ए एस आई माणिक राम को सुपुर्द कर दिया फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।