गोदरमाना : राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के मौके पर गोदरमाना एवं चुटिया पंचायत के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनाए गए पोलियो बूथों मे सभी 0 से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो का ड्राप पिलाया गया।
स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुरूप पंचायत के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं पोलियो बूथों पर सेविका एवं सहायिकाओं एवं वॉलिंटियर द्वारा बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई गई। गोदरमाना में अंतर राज्य सड़क पर पुलिस पिकेट के सामने आंगनबाड़ी सेविका रेणु दुबे एवं वॉलिंटियर किरण कश्यप मौजूद थी, खबर लिखे जाने तक उक्त बूथ पर 92 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा चुकी थी।