बंशीधर नगर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के जिला युवा पदाधिकारी मोहसिन हाशमी के निर्देश पर केंद्र के स्वयंसेवकों ने बच्चों को पल्स पोलियो ड्राप पिलाने में स्वास्थ्य कर्मियों का भरपूर सहयोग किया।
इसकी जानकारी देते हुए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे ने बताया कि देश को पोलियो मुक्त बनाने के भारत सरकार के अभियान के तहत पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए पूर्व में केंद्र के स्वयंसेवकों द्वारा जिले भर में लोगों को 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए जागरूक किया गया था।
अभियान के प्रथम दिन पोलियो बूथ पर जा-जाकर स्वयंसेवकों ने बच्चों को ड्रॉप पिलाने में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भरपूर सहयोग किया।